भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा ने सोनिया गांधी और अन्य नेताओं से की बात, द्रौपदी मुर्मू के लिए मांगा समर्थन

भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा ने सोनिया गांधी और अन्य नेताओं से की बात, द्रौपदी मुर्मू के लिए मांगा समर्थन


गौरतलब है कि एनडीए द्वारा द्रौपदी मुर्मू को राष्ट्रपति पद का उम्मीदवार बनाया गया है। वहीं दूसरी तरफ विपक्ष संयुक्त रूप यशवंत सिन्हा को उम्मीदवार बनाया है। द्रौपदी मुर्मू पहली आदिवासी उम्मीदवार हैं। jp nadda talks to sonia gandhi HD devegauda to get support for NDA presiedent candidate draupadi murmu – India Hindi News – Newzshala – खबरों की पाठशाला

राष्ट्रपति पद के पक्ष और विपक्ष दोनों ने उम्मीदवार घोषित कर दिए हैं। वहीं दोनों ही पक्ष अपने-अपने उम्मीदवारों के लिए समर्थन जुटाने में लगे हैं। इसी सिलसिले में शुक्रवार को भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा ने कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी व कुछ अन्य नेताओं से बात की। इस दौरान नड्डा ने इन सभी से एनडीए उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू के लिए एकमत से समर्थन देने की मांग की। 

मुर्मू राष्ट्रपति पद के लिए पहली आदिवासी उम्मीदवार
गौरतलब है कि एनडीए द्वारा द्रौपदी मुर्मू को राष्ट्रपति पद का उम्मीदवार बनाया गया है। वहीं दूसरी तरफ विपक्ष संयुक्त रूप यशवंत सिन्हा को उम्मीदवार बनाया है। एनडीए उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू राष्ट्रपति पद के लिए पहली आदिवासी उम्मीदवार हैं। शुक्रवार को भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा ने मुर्मू को समर्थन के लिए जनता दल (एस) के राष्ट्रीय अध्यक्ष और पूर्व प्रधानमंत्री एचडी देवगौड़ा से भी बात की।    

मिल रहा है समर्थन
बता दें कि कि द्रौपदी मुर्मू का नाम सामने आने के बाद विभिन्न दल पार्टी लाइन से अलग हटकर उन्हें समर्थन दे रहे हैं। एकतरफ ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने अपने विधायकों से मुर्मू के लिए वोट करने को कहा है। वहीं झारखंड में जेएमएम से भी उन्हें समर्थन की उम्मीद रहेगी। वाईएसआर कांग्रेस भी उन्हें समर्थन दे चुकी है। गौरतलब है कि मुर्मू मूलरूप से ओडिशा की रहने वाली हैं। वहीं वह झारखंड की राज्यपाल रह चुकी हैं।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *