दिल्ली दौरे पर कई केंद्रीय मंत्रियों से मिले सीएम योगी, विकास योजना पर की चर्चा

दिल्ली दौरे पर कई केंद्रीय मंत्रियों से मिले सीएम योगी, विकास योजना पर की चर्चा


उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शुक्रवार को दिल्ली के एक दिन के दौरे में प्रदेश की विभिन्न विकास योजनाओं, खास कर बृज क्षेत्र के विकास पर केंद्र सरकार के विभिन्न मंत्रियों लंबी बातचीत की। CM Yogi Adityanath met many union ministers and discussion on development plan during his Delhi tour – Newzshala – खबरों की पाठशाला

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शुक्रवार को दिल्ली के एक दिन के दौरे में प्रदेश की विभिन्न विकास योजनाओं, खास कर बृज क्षेत्र के विकास पर केंद्र सरकार के विभिन्न मंत्रियों लंबी बातचीत की। सीएम योगी दिल्ली के दौरे में राष्ट्रपति पद के चुनाव में सत्तारुढ़ राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) की साझा उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू के नामांकन के अवसर पर भारतीय जनता पार्टी और समर्थक दलों के वरिष्ठ नेताओं के साथ संसद भवन में उपस्थित थे।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ इस अवसर पर राज्य की विभिन्न विकास योजनाओं पर केंद्रीय मंत्रियों के साथ बैठ भी की। वह केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी, राज्य मंत्री वीके सिंह, रेल मंत्री अश्वनी वैष्णव, केंद्रीय जहाजरानी मंत्री सर्वानंद सोनोवाल और संस्कृति मंत्री जी. किशन रेड्डी के साथ मिल कर उनके मंत्रालयों से सबंधित राज्य की कई परियोजनाओं पर चर्चा की। आधिकारिका सूत्रों ने बताया कि केंद्रीय मंत्रियों के साथ बातचीत में मुख्य मंत्री ने प्रदेश में सड़क, रेल और जल परिवहन तथा सांस्कृतिक महत्व के स्थलों के विकास की योजनाओं के बारे में मैराथन बातचीत की।

जानकारी के अनुसार मुख्यमंत्री ने योगी ने की बृज क्षेत्र के सर्वांगीण विकास को लेकर बैठक में गडकरी से ब्रज चौरासी कोस परियोजना, ब्रज तीर्थ पथ परियोजना (52 किमी), गोवर्धन कनेक्ट परियोजना (72 किमी) को लेकर हुई विस्तृत चर्चा की। सीएम योगी ने रेल मंत्री अश्वनी वैष्णव से मथुरा-वृंदावन रेल मार्ग के संबंध में व मथुरा-वृंदावन रेल लाइन पर लाइट रेल ट्रांजिट सस्टिम (एलआरटीएस) के निर्माण और मथुरा जंक्शन पर टूरिस्ट फेसिलिटेशन सेंटर निर्माण पर चर्चा की।

सीएम योगी ने केंद्रीय जहाजरानी मंत्री श्री सोनोवाल से वृंदावन-मथुरा-गोकुल को जोड़ते हुए यमुना नदी पर जलमार्ग को विकसित किए जाने को लेकर चर्चा की। सीएम ने संस्कृति मंत्री रेड्डी से बृज क्षेत्र में पौराणिक व ऐतिहासिक धरोहरों के पुनरुद्धार व पुनर्प्रतिष्ठा करने के संबंध में की विस्तार से चर्चा की। संसद भवन में राष्ट्रपति पद के प्रत्याशी के लिए दौपदी मुर्मू के नामांकन भरे जाने के अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और गृहमंत्री अमित शाह भी उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *